तोता नकलची प्राणी होता है और यह किसी भी बात को रटा मार सकता है। यह मनुष्य की आवाज में बोल भी सकता है।
तोते का वैज्ञानिक नाम सिटाक्यूला केमरी है।
कुछ प्राजाति के तोते रंग बिरंगे होते है।
जितनी स्पीड से Tiger दौड़ सकता है उतनी ही स्पीड से तोता उड़ सकता है।
किसी तोते को देख कर आप नहीं बता सकते की ये नर है या मादा। इसके लिए आपको ब्लड टेस्ट करना होगा।
तोता की अब तक 350 प्रजातियां खोजी जा चुकी है।
दुनिया में सबसे छोटे तोते “Pacific Parrotlet” होते है।
तोता इसके हरे रंग और मुड़ी हुई लाल चोंच से पहचाना जाता है।
तोता इतनी स्पीड से भी उड़ सकता है कि दिल्ली को इधर से उधर 50 मिनट में पार कर देगा।
तोता Parrot एक समझदार पक्षी होता है जिसे पालतू आसानी से बनाया जा सकता है।
तोते अपना घर अक्सर किसी पेड़ के गड्ढे में ही बनाना पसंद करते है।
ऐसा माना जाता है कि तोता मनुष्य द्वारा पाला जाने वाला सबसे पुराना और पहला जीव है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में एक तोते का नाम दर्ज है जो 82 साल
तक जिया था। इस तोते का नाम Cookie था।
भारत में घरों में तोते पालना गैरकानूनी है।
कुछ तोतो के गले पर लाल रंग का सर्किल होता है। इन तोतो को कंठी वाला तोता कहते है।
तोते झुंड में रहनेवाले पक्षी हैं।
तोता शाकाहारी प्राणी है जो फल, बीज, दाना, मिर्च, पत्तियां खाता है। आम, अमरूद जैसे फल इसके प्रिय है।
दुनिया का सबसे छोटा तोता ‘Pygmy’ हमारी ऊंगली के आकार का है।
तोते अपने बच्चों के नाम रख लेते है और ये नाम उम्र भर रहते है।
तोते बड़े शोर मचाने वाले पक्षी होते है और यह हमेशा समूह में रहना ही पसंद करते है।
तोतों में Vocal Cord नहीं होती है जिसकी वजह से उनका अपने गले पर पूरा कंट्रोल होता है।
न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला काकापो संसार का सबसे बड़ा तोता है जो अपने वजन की वजय से उड़ नहीं सकता जिस कारण जंगली बिल्लियां इन्हें आसानी से अपना शिकार बना लेती हैं। इस तोते का अस्तित्व खतरे में मंडरा रहा है।
मनुष्यों की बोली की हूबहू नकल करने के मामले में अफ्रीका का स्लेटी तोता सबसे प्रसिद्ध है।
तोता एकमात्र ऐसा पक्षी है जो अपने पंजे से अपने मुंह में खाना पहुंचा सकता है।
तोता, गर्म देशों में पाया जाता है।
तोतो की लगभग 372 विभिन्न प्रजातियां हैं।
डोमिनिका देश के झंडे में सिसरौ तोते को दर्शाया गया है।
तोते की उड़ान नीची और लहरदार, लेकिन तेज होती है।
तोते को पालतू बनाकर पिंजरे में रखा जाता है।
दुनिया का सबसे बड़ा तोता ‘Macaw’ लगभग 100cm लंबा है।
दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा पक्षी एक ‘Puck’ नाम का तोता ही है जिसके शब्दकोश में 1728 शब्द है. यह 1995 से ही गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड में जगह बनाए हुए है।
कभी भी तोता को चॉकलेट न दे, क्यूंकि तोता के लिए चॉकलेट ज़हरीली होती है।
Hindi Mind
Parrot in Hindi/ About Parrot in Hindi । तोता के बारे में
7
SHARES
Jump To [Show]
Essay on Parrot in Hindi/ About Parrot in Hindi । तोता के बारे में : दोस्तों, आज मैं कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए तोता पर निबंध (Tota Par Nibandh) लिखने का प्रयास करी हुँ।
इस आर्टिकल अर्थात ‘Parrot in Hindi/ About Parrot in Hindi’ के माध्यम से आज हमने तोता से संबंधित लगभग सभी तथ्यों के बारे में विस्तार से लिखने का प्रयास करी हुँ, और उम्मीद करती हूँ कि आप लोगो को पसंद आएगी।
तो चलिए चलते है, अपनी मुद्दे की ओर और जानते हैं। तोता नामक इस सुंदर और चंचल पक्षी के बारे में (About Parrot in Hindi) कुछ अनकहे, अनसुने और रोचक बातें।
Parrot in Hindi/ About Parrot in Hindi । तोता के बारे में
तोता एक सुंदर, शांत और चंचल पक्षी है। इसकी सुंदरता से आकर्षित होकर सभी तोता को अपने घर में पालना और प्यार करना चाहता है। वास्तव में तोता एक प्यारा पक्षी है।
यह एक मध्यम आकार का पक्षी है। जो दुनिया के लगभग सभी देशों में पाया जाता है। तोता अलग-अलग देशों में अलग-अलग रंगों में पाया जाता है, अर्थात तोता अनेक रंगों में पाए जाते हैं।
तोता को अन्य पक्षियों से भिन्न उनकी चोंच बनाती है, क्योंकि तोता का चोंच लाल होता है। इतना ही नहीं बल्कि तोता (Parrot in Hindi) की प्रजातियां दुनिया भर में पाई जाती है।
जो विश्व के अलग-अलग देशों में पाए जाते हैं। भारत में तोता का रंग हरा होता है। इतना ही नहीं बल्कि तोता के गले के चारों तरफ काले रंग की रिंग होती है, जिसे ‘कंठी’ कहा जाता है।
सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि, तोता की आंखें काली और काफी चमकदार होती है। जिसके चारों ओर भूरे रंग की बनी हुई वलय रहती है। आमतौर पर यह पक्षी झुंड में रहना पसंद करती हैं। तोता का औसत आयु काल ’15-20′ वर्षों का होता है।
Eassy on Parrot in Hindi in 250 Words
तोता एक मध्यम आकार की पक्षी है, जो अक्सर झुंड में ही रहना पसंद करती है। यह पक्षी बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक होती है। भारत में पाए जाने वाले तोता का रंग हरा होता है।
जबकि अन्य देशों में यह कई भिन्न-भिन्न रंगों में पाया जाता है। तोता विश्व के उन पक्षों में शुमार है। जिसे लोग सबसे ज्यादा चाहते हैं और पालना पसंद करते हैं।
तोता की शरीरिक संरचना काफी खूबसूरत होता है। इसका सिर इसके शरीर की तुलना में छोटा होता है। तोता का चोंच लाल रंग का होता है एवं अन्य पक्षियों की तुलना में अद्वितीय होती है।
क्योंकि तोता का चोंच ऊपरी भाग से नीचे की ओर मुड़ा हुआ होता है। तोता एक बुद्धिमान एवं समझदार पक्षी है, क्योंकि तोता को प्रशिक्षण देकर कोई भी भाषा और बोली सिखाया जा सकता है।
आमतौर पर तोता (Parrot in Hindi) को लोग ‘मिट्ठू’ के नाम से पुकारते हैं। इसकी आवाज कर्कश भरी होती है। वैसे तो तोता विश्व के अनेक देशों में पाया जाता है।
परंतु ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ऐसा देश है। जहां मुख्य रूप से तोता का निवास स्थान है। इन्हीं दोनों देशों से तोता अन्य देशों को भेजा जाता है।
तोता का जीवन काल 15 से 20 वर्षों का होता है। लेकिन एक तोता के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा जीने का रिकॉर्ड दर्ज है जो 82 साल जिया था एवं जिसका नाम Cookie था।
दुनिया भर में तोते की कई प्रजातियां पाई जाती है। जहां तक इस मध्यम आकार की पक्षी का वजन की बात है तो इसका वजन 500g से 1kg के बीच होता है। परंतु तोते की कुछ प्रजातियां का वजन बिल्ली के वजन के बराबर होता है।
Information About Parrot in Hindi in 350 Words
तोता एक शाकाहारी पक्षी है। जो मुख्य रूप से दूध, फल, बीज, मिर्च, पत्तियां, दाना इत्यादि खाता है। तोता दुनिया की एक ऐसी पक्षी है, जो अपने भोजन को पंजे में दबाकर खाती है।
तोता का सबसे पसंदीदा फल आम और अमरूद है। तोता कई रंगों में पाया जाता है। जैसे : हरा, सफेद ,सतरंगी, पीला, लाल।मध्यम आकार की इस पक्षी की लंबाई 10 से 12 इंच होती है।
तोता आमतौर पर पैड़ो के तने में गोल छेद बनाकर या उनमें घोंसला बनाकर रहती है। जिसे ‘कोटर’ कहा जाता है। यह काफी तेज गति से उड़ती है।
तोता इतनी समझदार और बुद्धिमान पक्षी है कि, यह मनुष्यों के आवाज का नकल उतार सकती है और उसके द्वारा बोले जाने वाले बोली को भी सीख सकती है।
तोता का वजन 500 ग्राम से 1 किलोग्राम के बीच होता है। दुनिया में सबसे छोटे आकार की तोता का नाम Pygmy parrot है जो मात्र एक उंगली के आकार का होता है।
जबकि Kakapo नामक तोता का प्रजाति इतना वजनदार होता है कि, उड़ भी नहीं पाता है। इस कारण इस प्रजाति का शिकार काफी ज्यादा होता है।
इन्हीं कारणों की वजह से तोता का यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। वैसे दुनिया में तोता का 350 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है।
जो किसी भी पक्षी के प्रजाति से ज्यादा है। यह पक्षी हमेशा 10-15 की समूह में भोजन ढूंढती और रहती है। तोता मुख्य रूप से गर्म जगहों पर पाया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तोता का मुख्य निवास स्थान है। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि तोता में नर एवं मादा को पहचानना बहुत ही मुश्किल होता है। इस कारण ब्लड टेस्ट के जरिए तोता के नर या मादा होने का पता लगाया जाता है।
मादा तोता आम तौर पर 1 साल में 10-15 अंडे तक दे सकती है। तोता के अंडे की अद्वितीय विशेषता यह है कि तोता चाहे किसी भी रंग का हो। परंतु उसके अंडे का रंग एक समान सफेद होता है।
इतना ही नहीं बल्कि तोता का एक विशेषता यह है कि यह अपने भोजन की तलाश में लगभग 1000 किलोमीटर से ज्यादा तक की उड़ान भर सकती है।
तोता का वैज्ञानिक नाम Pssittaciformes होता है। अमूमन भारत में हरे रंग का तोता पाया जाता है। परंतु दुनिया के भिन्न-भिन्न देशों में तोता का रंग भिन्न भिन्न होता है। जैसे : सफेद, नीला, पीला, लाल, सतरंगी।
इतना ही नहीं बल्कि तोता के कुछ प्रजातियां बिरंगे भी होते हैं। तोता
एक ऐसा पक्षी है, जिसका सबसे ज्यादा प्रजाति होता है। तोता का लगभग 350 से भी ज्यादा प्रजातियां विश्व के विभिन्न भागों में पाया जाता है।
यह पक्षी काफी प्यारा, सुंदर और मनमोहक है। इसे नकलची पक्षी भी कहा जाता है, क्योंकि यह मनुष्य के आवाज का नकल कर सकता है और उसके जैसा आवाज निकाल सकता है।
इतना ही नहीं बल्कि तोता को प्रशिक्षण देकर विभिन्न बोली भी सिखाया जा सकता है। हमारे भारतीय समाज में तोता को अक्सर राम-राम, सीताराम इत्यादि शब्द सिखाया जाता है।
तोता एक मध्यम आकार की शाकाहारी पक्षी है, जो दूध, बीज, अमरुद, मिर्च ,आम इत्यादि खाता है। तोता का चोंच ऊपरी भाग में मुड़ा हुआ होता है एवं लाल होता है।
तोता के गले में चारों ओर काले रंग की वलय होता है, जिसे कंठी कहते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि तोता की आंखें काफी चमकीली और काले रंग की होती है।
साथ ही उनके चारों और भूरे रंग की रिंग होती है। तोता का पंजा काफी मजबूत होता है। यह एक ऐसा पक्षी है जो अपने भोजन को पंजे से पकड़ कर खाता है, क्योंकि इसके पंजे की पकड़ काफी मजबूत होती है।
तोता काफी तेज रफ्तार से उड़ सकता है। खास बात तो यह है कि तोता एक बार में 1000 किलोमीटर लंबा उड़ान भर सकता है। यह अक्सर समूह में रहना पसंद करता है।
इस पक्षी का वजन 500 ग्राम से 1 किलोग्राम तक हो सकता है। तोता एक ऐसा पक्षी है, जिसमें नर एवं मादा का अंतर कर पाना बहुत मुश्किल होता है। इसीलिए ब्लड टेस्ट से इसका पता लगाया जाता है।
तोता के निवास स्थान या घोसला को कोटर कहा जाता है। तोता मुख्यतः न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। अन्य देशों को तोता यहीं से भेजा जाता है।
तोता अक्सर गर्म स्थानों पर पाया जाता है। तोता का जीवनकाल 15 से 20 वर्षों का होता है। परंतु 82 साल जीने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड Cookie नामक तोता के पास है।
मादा तोता 1 साल में 10 से 15 अंडे दे सकती है। तोता का अंडा हमेशा
सफेद होता है, चाहे तोता किसी भी रंग का हो। मादा तोता औसतन 24 से 28 दिन में अंडा देती है।
हमारे भारतीय संस्कृति में तोता को प्यार से मिट्ठू कह कर पुकारा जाता है। तोता को मुख्य रूप से जामुन, अमरूद, नीम इत्यादि वृक्षों पर देखा जा सकता है।
सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि तोता का आवाज कर्कश भरी होती है। जिसे 1 किलोमीटर दूर तक सुना जा सकता है। वास्तव में तोता एक बुद्धिमान पक्षी है।
विश्व में पाए जाने वाले तोते का एक प्रजाति काफी भारी होता है। यह
उड़ने में भी असमर्थ होता है। जबकि सबसे छोटा तोता एक उंगली इतना ही बड़ा होता है। भारत में तोता को स्थानीय नाम ‘सुआ या सुगा’ भी कहा जाता है।
तोते अक्सर चमकीले रंग के होते हैं।
तोता एक शाकाहारी पक्षी है। जो मुख्य रूप से दूध, फल, बीज, मिर्च, पत्तियां, दाना इत्यादि खाता है। तोता दुनिया की एक ऐसी पक्षी है, जो अपने भोजन को पंजे में दबाकर खाती है।
तोता का सबसे पसंदीदा फल आम और अमरूद है। तोता कई रंगों में पाया जाता है। जैसे : हरा, सफेद ,सतरंगी, पीला, लाल।मध्यम आकार की इस पक्षी की लंबाई 10 से 12 इंच होती है।